फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर 53 पंचायत सचिवों का वेतन रोका, जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों ने हाजिरी नहीं दर्ज कराई और काम में मनमानी की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों के काम के पर्यवेक्षण में लापरवाही के लिए नौ विकास खंड के करीब 53 पंचायत सचिवों का तीन दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। जवाब-तलब के साथ ही मई माह में हाजिरी में सुधार न होने पर संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गांवों में विकास कार्यों, कार्ययोजना की फीडिंग और भुगतान आदि की प्रक्रिया के साथ ही ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा प्राप्त कराने के लिए पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायक तैनात हैं। नौ विकास खंडों में पंचायत सहायकों को यह नौकरी रास नहीं आ रही है। पंचायत सहायक मनमाने ढंग से हाजिरी लगा रहे हैं। पंचायत सहायकों की गैरहाजिरी के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को दोषी माना है। उन्होंने लापरवाही पर 53 पंचायत सचिवों का वेतन रोका, जवाब-तलब पंचायत सचिवों का एक से तीन मई तक तीन दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। आदेश दिए हैं कि अप्रैल माह में पंचायत सहायकों की ओर से किए गए कामों का फोटो सहित प्रमाणित ब्योरा प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विकास खंड भरखनी में 40, भरावन में 20, बावन में 32, अहिरोरी में 17, पिहानी में 22, मल्लावां में 20, माधौगंज में 35, हरियावां में 12 और बिलग्राम में नौ ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायकों ने अप्रैल में नाम के लिए काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें