फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सखी वन स्टॉप सेंटर को मिली बिजली

Mon, 05 Feb 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 48 लाख की लागत से बने सखी वन स्टॉप सेंटर पर बिजली कनेक्शन होते ही इसका संचालन भी शुरू करा दिया गया है। बिजली कनेक्शन न होने के कारण सेंटर का संचालन नहीं हो पा रहा था। सखी वन स्टॉप का वैकल्पिक तौर पर जिला महिला चिकित्सालय में संचालन कराया जा रहा था।
विज्ञापन

नयागांव मुबारकपुर के 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन बना था। लेकिन, लोकार्पण के बाद भी बिजली कनेक्शन न होने के कारण यहां ताला बंद रहता था। ऐसे में महिला कल्याण विभाग की ओर से बिजली विभाग से कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन, कनेक्शन नहीं हो पा रहा था।
अमर उजाला ने 26 जनवरी को बिजली कनेक्शन न होने से भवन पर लगा ताला... शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय में लगे ट्रांसफार्मर से नामजोख करते हुए कनेक्शन दे दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कनेक्शन हो गया है। बिजली कनेक्शन होने से अब सेंटर के स्टाफ को वहीं पर शिफ्ट करा दिया गया है। संचालन भी शुरू हो गया है। ऐसे में पीड़ित महिलाओं को अब चिकित्सा, कानूनी सलाह, मानसिक-सामाजिक सहायता और अस्थायी आश्रय की सेवाएं-सुविधाएं सेंटर ही में उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें