फोटो- 03- अस्पताल में सैनिटाइजेशन करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला चिकित्सालय के अलग-अलग वार्डों में भर्ती बच्ची समेत दो लोगों के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा संबंधित वार्डों में ड्यूटी करने वाले तीन डॉक्टरों, दो स्टॉफ नर्स, दो वार्ड ब्वॉय और आठ सफाईकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार को पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड भी पूरी तरह बंद रहे।
जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती दो मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई थी। इन दोनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। जब दोनों मरीजों का पूरा ब्यौरा निकाला गया तो पता चला कि एक मरीज का अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी में जांच भी की गई थी। इसके अलावा जिला अस्पताल के चिकित्सकों समेत अन्य कर्मचारियों के भी दोनों मरीजों के संपर्क में आने की जानकारी मिली।
इसके बाद हरियावां चीनी मिल से आए उपकरणों से पूरा अस्पताल सैनिटाइज हुआ। सूत्रों के अनुसार तीन चिकित्सक समेत 15 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। पैथालॉजी भी बंद रही और अल्ट्रासाउंड भी नहीं किए गए। इसके अलावा तीन नंबर वार्ड समेत दो वार्ड पूरी तरह बंद रहे।
फोटो- 01- जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटकता ताला। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो- 02- खाली पड़ी जिला अस्पताल की पैथालॉजी। संवाद- फोटो : HARDOI