फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक व पूर्व सैनिक देश की धरोहर: निदेशक

विज्ञापन
पुर्नमिलन कार्यक्रम में सम्मानित की गई वीर नारियों के साथ मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण पुनर्वास उत् - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सैनिक व पूर्व सैनिक देश की धरोहर हैं। गौरव की बात है कि सैनिकों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निदेशालय पूरे देश में सबसे ऊपर है। सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान करना सभी का दायित्व है। गांधी भवन मैदान में मंगलवार को आयोजित सैनिक पुनर्मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण पुनर्वास निदेशालय उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रवि ने यह बात कही। समारोह में 15 वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने कहा कि देश में 400 से अधिक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के ही 75 सैनिक कल्याण कार्यालय हैं। प्रदेश के खाते में चार परमवीर चक्र और चार अशोक चक्र सहित कई वीरता पुरस्कार शामिल हैं। निदेशालय की प्राथमिकता है कि पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों व शहीदों के आश्रितों की समस्या का समाधान हो।
डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जल्द ही शहीद पार्क का निर्माण होगा। मॉडल तैयार करवा दिया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने जनपदीय पुनर्वास कार्यालय की छह साल की प्रगति पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन महेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर कपूर अरविंद, सीडीओ आकांक्षा राना, निदेशक की पत्नी मिताली, अरुणेश वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इनमें रामा देवह, राज कुमारी, सावित्री देवी, राजेश्वरी देवी, कृष्णा कुमारी, किशन कुमारी, बेबी, राजरानी, रामदेवी, अचला गौरी, उर्मिला देवी, नन्हीं देवी, प्रेमलता व मीना देवी शामिल रहीं। इन सभी को सैनिक कल्याण की ओर से एक-एक हजार रुपये प्रदान किए गए।
23 पूर्व सैनिकों को 35-35 सौ की चेक दी
पुनर्मिलन समारोह में 23 पूर्व सैनिकों को 35-35 सौ की चेकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें श्याम सिंह, राधेयाम, इंद्रलाल, श्यामलाल, रमचंद्र, राजकिशोर, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, उजागर लाल, रामशंकर शामिल रहे।
हर कदम-कदम पर बदले-बदले रंग
समारोह के दौरान रामकृष्ण परमहंस महाविद्यालय की ओर से आईं छात्राओं ने हर कदम कदम पर बदले बदले रंग पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। माहौल को देश भक्ति के रंग में पिरो दिया।
जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि
छात्रा सौम्या व नम्रता त्रिपाठी ने द्वार ओ रांझड़ा वें तेरा साथ यही तक था, पर प्रस्तुति देकर प्रथम सीडीएस मेजर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
समाजसेवियों ने भी बढ़ाया उत्साह
वीर नारियों व पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिले के समाजसेवियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कांसेप्ट ग्रुप की ओर से पहुंचे प्रशांत त्रिपाठी ने सभी वीर नारियों को एक एक हजार रुपये दिए। भारत विकास परिषद की ओर से शॉल ओढ़ाकर, अविनाश गुप्ता ने वीर नारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
कुमायूं रेजीमेंट ने सुनीं समस्याएं
लखनऊ से आई 9 कुमायूं रेजीमेंट के सूबेदार आनंद खाती के नेतृत्व में आई सैन्य टुकड़ी ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ आनर दिया। स्टॉल लगाकर पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना। अधिकांश समस्याएं पेंशन व भूमि विवाद से जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें