फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलों में रहेगा शहीदों की वीरता, त्याग व बलिदान: सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
फोटो-1-सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भारत माता के चरणों में प्राणों को न्यौछावर करने वालों का ऋण देशवासी कभी नहीं चुका सकते। शहीद हमारे दिलों में रहते हैं। सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में विजय दिवस पर रविवार को शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले हर ऑपरेशन में जिले के सपूतों ने भी भारत माता के मस्तक पर खून से तिलक किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह ऐसी धरा पर हैं, जिस पर पाली के शहीद आबिद ने जन्म लिया। नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, भाजपा नेता पारूल दीक्षित, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने भी शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अजय सिंह, राकेश कुमार, स्नेह लता, तोताराम आदि मौजूद रहे।
अमर जवान चौक पर पूर्व सैनिकों ने किया जयघोष
पूर्व सैनिकों व समाजसेवियों ने अमर जवान चौक पर जाकर पुष्प अर्पित किए व भारत माता का जयघोष किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपाइयों ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
हरदोई। कारगिल विजय दिवस पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर भारत मां के वीर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रविवार को नगर पालिका स्थित शहीद उद्यान में शहीद स्तंभ पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों को हम नमन करते हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सैनिकों की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। इनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भुला सकता। इस मौके पर निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, सुधीर गुप्ता, अवनीश पांडेय, प्रमोद कश्यप, अजय यादव, विमलेश यादव, अखिलेश यादव, मोहित यादव, अनुराग वर्मा, शाहिद मौजूद रहे।

फोटो-4- कारगिल विजय दिवस पर शहीद उद्यान स्थित शहीद स्तंभ में पुष्प अर्पित करते सपा पदाधिकारी व अन्?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें