फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश बने अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की रविवार को हुई बैठक में पूर्व शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद्र सिंह को सर्व सम्मति से वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री नामित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नघेटा रोड स्थित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। पूर्व शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद्र सिंह को अधिवक्ता मंच को वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, हरदोई बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता सरोज कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य के पद की जिम्मेदारी दी गई। अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह यादव को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री, अधिवक्ता शुभम द्विवेदी को युवा प्रकोष्ठ लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष, अधिवक्ता महेश प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सौरव बाजपेई लखनऊ मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर, सुनीत शुक्ला अधिवक्ता को लखनऊ मंडल महामंत्री के पदों पर मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अधिवक्ता शशि भूषण शुक्ला शोले, लखनऊ मंडल सचिव अधिवक्ता संदीप अग्निहोत्री, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता दीपक सिंह गौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुनील पाल सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार मिश्रा, अधिवक्ता राम बहोरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें