फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेशर पाइप में खराबी से संडीला में थमे सद्भावना एक्सप्रेस के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नई दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस में सोमवार देर रात आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन संडीला रेलवे स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही। प्रेशर पाइप में तकनीकी खराबी को लोको पायलट ने दूर करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोको पायलट धीमी गति से ट्रेन को बालामऊ जंक्शन तक लेकर आया। वहां पर खामियां दूर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन


रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जा रही ट्रेन संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस करीब सात बजे संडीला स्टेशन के पास पहुंची। इस बीच अचानक ट्रेन के प्रेशर पाइप में खराबी आ गई और वह खड़ी हो गई। लोको पायलट घनश्याम ट्रेन को जैसे-तैसे स्टेशन तक लेकर आए। उन्होंने स्टेशन पर प्रेशर पाइप की खामी को दूर करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद भी जब वह सफल नहीं हुए तो रेल संचालन से जुड़े कर्मियों की निगरानी में ट्रेन को धीमी रफ्तार में बालामऊ जंक्शन तक लाया गया।
रात करीब 8:13 बजे ट्रेन बालामऊ जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन के प्रेशर पाइप समेत संबंधित उपकरणों की तकनीकी जांच हुई। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आधे घंटे बाद बालामऊ जंक्शन से आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन करीब सवा घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। चूंकि ट्रेन रास्ते में न खड़ी होकर स्टेशन पर रही ऐसे में पीछे से आने वाली ट्रेनों पर प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, ट्रेन के यात्री गर्मी व उमस से बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि प्रेशर पाइप की तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें