फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता छिपाने को अभिलेख देने से बच रहा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टोडरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत परसई में विकास कार्यों के नाम पर हुई वित्तीय अनियमितता का मामला तूल पकड़ गया है। अनियमितता पकड़े जाने से परेशान ग्राम सचिव ने खुद को बचाने के लिए नया पैतरा अपनाया है। निरीक्षण के तीन दिन बाद भी ग्राम सचिव ने आवश्यक पत्रावलियां एडीओ पंचायत को उपलब्ध नही कराई हैं। सोमवार को एडीओ पंचायत ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दो दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गत शनिवार को डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने टोडरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत परसई का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव में पहले से बनी सीसी रोड की मरम्मत के नाम पर तीन लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए जाने और मरम्मत न कराने की बात सामने आई थी। इसी तरह एक खाद की दुकान को तीन लाख साठ हजार रुपये का भुगतान किए जाने का मामला भी पकड़ा गया था। मौके पर ही डीपीआरओ ने ग्राम सचिव देशराज को फटकार लगा नोटिस जारी करने की बात कही थी।
साथ ही साथ आवश्यक अभिलेख भी एडीओ पंचायत आशीष वाजपेयी के माध्यम से तलब किए थे। इसके बावजूद ग्राम सचिव देशराज ने सोमवार तक भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद खुद के बचाव में लगा ग्राम सचिव अभिलेख देने में हीलाहवाली कर रहा है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत आशीष वाजपेयी ने बताया कि अभिलेख नही मिले हैं। सोमवार को नोटिस जारी कर दो दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। महकमे से जुड़े जानकार बताते हैं कि ग्राम पंचायत में हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें