फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम बेपटरी : प्लेटफार्म छोड़ रास्ते में सवारियां बिठा रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
फोटो- 15- बस स्टेशन जाने के रास्ते में खड़ी रोडवेज में बैठी सवारियां। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रोडवेज बस अड्डे पर परिवहन निगम के नियमों की अनदेखी लगातार की जा रही है। बस स्टेशन पर बसों के लिए प्लेटफार्म निर्धारित होने के बावजूद चालक और परिचालक मनमानी कर रहे हैं। बसें, स्टेशन के अंदर जाने वाले आवागमन के मार्ग पर ही खड़ी रहती हैं। इससे बस स्टेशन के अंदर और बाहर यातायात प्रभावित होता है और सड़क पर जाम जैसी स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बसों को खड़ी करने में की जा रही मनमानी अब हादसों की वजह बनती जा रही है। बीते तीन दिन पहले बस स्टेशन परिसर में हादसे में एक महिला की मौत के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। स्टेशन पर रोडवेज बसें अभी भी बेतरतीब ढंग से खड़ी हो रही हैं। रास्तों पर बसें खड़ी कर वहीं सवारियां भरने के कारण बस स्टेशन परिसर के भीतर अव्यवस्था फैल ही रही है।
बता दें कि फर्रुखाबाद और दिल्ली जाने वाली बसों के लिए प्लेटफार्म नंबर चार निर्धारित होने के बावजूद बसें स्टेशन के भीतर जाने वाले मार्ग पर खड़ी रहती हैं। यात्रियों को बसों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार एक बस के पीछे दूसरी बस फंस जाने से पूरे बस स्टेशन के भीतर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन



जिम्मेदारों की अनदेखी से चल रही मनमानी
यात्रियों का कहना है कि बसों को निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ा कराने के लिए कोई प्रभावी निगरानी नहीं है। चालक अपनी सुविधा के अनुसार बसें मार्ग पर रोक देते हैं जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने और दूसरी बसों में सवार होने में परेशानी होती है। बस स्टेशन परिसर में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो संभावित हादसों को होने से बचाया जा सकता है और यात्रियों को बसें ढूंढने के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा।


बसों को निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। चालक-परिचालक फिर भी मनमानी कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर खड़ी बसों को हटवाया जाएगा और संबंधित चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। -भुवनेश्वर कुमार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें