फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस स्टेशन न आकर शहर के बाहर से वापस हो रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
फोटो- 41- मेडू गांव के पास खड़ी रोडवेज बसों का निरीक्षण करते डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी। स्रोत:
विज्ञापन
हरदोई। गैर जनपदों से आने वाली लंबी दूरी की रोडवेज बसों की मनमानी से हरदोई रोडवेज डिपो के राजस्व पर असर पड़ रहा था। बसें स्टेशन न आकर शहर के बाहर से ही वापस लौटकर सवारियां भर रही थीं। जानकारी मिलने पर हरदोई डिपो प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया और चार बसों के सांडी रोड के मेढू गांव के पास से पकड़ा। चालक और परिचालकों को चेतावनी देकर उन्होंने स्टेशन से ही सवारियां लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की बसें हरदोई आने के बावजूद बस स्टेशन पर नहीं आ रहीं थी। यह बसें हरदोई से पहले रूक जाती थीं और फिर बस स्टेशन से गंतव्य पर निकलने वाली बसें के आगे चल कर सवारियां भर लेती थीं। चालक और परिचालकों के इस कारनामे से हरदोई डिपो के राजस्व को चपत लग रही है। इस कारनामे की जानकारी मिलने पर हरदोई डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सांडी रोड स्थित मेढू गांव के पास चार रोडवेज बसें बस स्टेशन आए बिना ही खड़ी मिलीं।
इनमें अलीगढ़ की एक बस और तीन बुद्ध विहार डिपो की बस मौजूद मिली। जांच में सामने आया कि ये बसें शहर के बाहर से ही सवारियां बैठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही थीं, जबकि उन्हें पहले बस स्टेशन पहुंचना था। डिपो प्रभारी ने मौके पर चालक और परिचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में सभी बसें निर्धारित समय पर हरदोई बस स्टेशन आएंगी और वहीं से यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चालक-परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी ने बताया कि बस स्टेशन से बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित होने पर यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी और डिपो के राजस्व में होने वाली कमी पर रोक लगेगी। निरीक्षण के बाद बस चालकों और परिचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें