फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खुद का घर बनाने को पात्रों के खातों में भेजे गए 34.56 करोड़ रुपये

विज्ञापन
फोटो 29: स्वीकृति पत्र पाए लाभा​​र्थियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सीडीओ सान्या छाब
विज्ञापन
हरदोई। शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के मौनी अमावस्या खुशियां लेकर आई। रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय-2.0 के 3,456 लाभार्थियों को पहली किस्त के 34.56 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे गए। गांधी भवन में नगरीय क्षेत्र के लाभार्थियों में से प्रतीकात्मक रूप से 300 लाभार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

पीएमएवाई नगरीय-2.0 के लाभार्थियों को पहली किस्त के 1,00,000-1,00,000 रुपये दिए जाने का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। यहां पर गांधी भवन जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के जन धन खाता खुलवाए थे, आज उन्हीं में योजनाओं के रुपये भी पहुंच रहे हैं। सरकार की तरफ से दी जाने वाली पूरी रकम लाभार्थी को मिल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने कहा कि योजना नगरीय क्षेत्र के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। जरूरतमंदों के अपने मकान का सपना पूरा होगा।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने योजना की जानकारी दी। एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 3,456 लाभार्थियों को पहली किस्त के रुपये उनके खातों में दिए गए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट यादव भूमिका राजबहादुर ने कहा कि नगर पालिका परिषद संडीला के 150 लाभार्थियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों से स्वीकृति मिले हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें