फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कारखाने में मिली सड़ी सोहन पापड़ी, सूजी और बेसन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दीपावली और दशहरा में खपाए जाने के लिए कारखाना में सड़ी सोहन पापड़ी, सूजी मैदा, बेसन और अरारोट मिला। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच में एक्सपायरी मिली नमकीन सहित खराब सामग्री को नष्ट कराया है। वहीं सोहन पापड़ी, बेसन, बूंदी, मैदा और पाम ऑयल के पांच नमूने लिए हैं। कारखाना का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के बर्रैयापुरवा में विपिन गुप्ता की सोहन पापड़ी के कारखाना पर बृहस्पतिवार शाम निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त कुमार रंजन ने बताया कि टीम ने बर्रैयापुरवा में फैक्टरी में जांच के बाद करीब 1.50 लाख मूल्य की 335 किलोग्राम सोहन पापड़ी, 102 किलोग्राम बेसन और 150 क्विंटल बूंदी को सीज कर दिया है। वहीं एक्सपायरी और सड़ी व फंगस लगी सामग्री में करीब तीन क्विंटल सड़ी सोहन पापड़ी, एक क्विंटल खराब नमकीन और 1.50 क्विंटल सड़ी सूजी और फंगस लगा बेसन व तीन क्विंटल खराब अरारोट व मैदा को नष्ट कराया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश, अनुराग सिंह और चित्रसेन शामिल रहे। टीम को कारखाना में गंदगी और खराब खाद्य सामग्री के साथ ही निर्माणशाला में रखे खाद्य पदार्थों के पैकेटों/पात्रों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और बेस्ट बिफोर भी अंकित नहीं थे। सोहन पापड़ी बनवाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें