फोटो-16-जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में परीक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मूल्यांकन के दौरान राजकीय इंटर कालेज की पूरी बिल्डिंग में मूल्यांकन कार्य हो रहा है। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार, 32 कमरों में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। उनकी माने तो पहली बार एक साथ इतने कमरों में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को 397 परीक्षकों ने 15182 कापियां जांचीं।
केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई ने बताया कि गुरुवार को जीआईसी में 323 परीक्षकों को बुलाया गया था जिसमें से 297 शामिल हुए। इन्होंने 15,182 कापियां चेक की। इसी तरह जीजीआईसी में 16 प्रधान परीक्षक व 94 परीक्षकों ने विज्ञान, वाणिज्य व कृषि की 3178 कापियों का मूल्यांकन किया। आरआर इंटर कालेज में 19385 कापियों का मूल्यांकन 56 प्रधान परीक्षकों व 234 परीक्षकों ने किया। उन्होंने बताया कि सभी कमरों में सैनिटाइजर उपलब्ध है। प्रवेश कराने से पहले चिकित्सीय टीम द्वारा रोजाना परीक्षकों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है उसके बाद प्रवेश दिलाया जाता है।