फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेरिया और राजघाट के लिए रोडवेज ने बढ़ाईं पांच-पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर परिवहन निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। बिलग्राम और मल्लावां क्षेत्र स्थित गंगाघाटों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए पांच-पांच बसें बढ़ाई गई हैं। यह बसें तीन नवंबर से चलेंगी।
विज्ञापन

पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। आमतौर पर जनपद के श्रद्धालु राजघाट और बेरिया घाट पर गंगा स्नान करते हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और कन्नौज के महादेवी घाट पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं। फिलहाल कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज रूट पर 25 बसें नियमित रूप से चलाई जा रही हैं। कानपुर रूट पर चलने वाली बसों के जरिये श्रद्धालु बिलग्राम और मल्लावां के घाटों पर गंगा स्नान के लिए जा सकेंगे। परिवहन निगम ने राजघाट और बेरिया घाट के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर दो दिन पहले से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसों को आरक्षित भी कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर दूसरे रूटों की बसें भी अतिरिक्त लगाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या में भी अगर इजाफा होगा तो अन्य रूट की बसों को भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
गढ़मुक्तेश्वर समेत तीन स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर रुकेंगी ट्रेनें

हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले प्रसिद्ध गंगा मेला के लिए ट्रेनोंं का अस्थायी रूप से अतिरिक्त ठहराव दिया है। इनमें जिले में रुकने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ऐसे में ट्रेनों का संचालन समय बढ़ सकता है और सफर के दौरान यात्रियों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ सकता है।
मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत कंकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर और बालावाली स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का मेला लगता है। इन स्थानों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से आते हैं। गंगा स्नान के लिए ही मंडल की ओर से इन रेलवे स्टेशनों पर तमाम ट्रेनों का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रस्तावित हुआ है। इनमें हरदोई में रुककर जाने वाली ट्रेनों में 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस, ट्रेन 15909-10 अवध आसाम एक्सप्रेस और 22453-54 राज्य रानी एक्सप्रेस है। यह ट्रेनें गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर तीन से छह नवंबर के बीच रुकेंगी। बालावाली स्टेशन पर ट्रेन 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस और ट्रेन 15011-12 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव चार और पांच नवंबर को दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर ट्रेनों के अस्थायी ठहराव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें