फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत,12 घायल

Sat, 16 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक व रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। दुघर्टनागस्त वाहनों का मलवा हटाकर जाम खुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बुद्ध बिहार डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से हरदोई आ रही थी। ग्राम इकनौरा के पास सामने से कोलकाता से बिस्कुट लेकर पानीपत (हरियाणा) जा रहे ट्रक से घने कोहरे के कारण टकरा गई। आमने सामने हुई भीषण टक्कर से चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रक और बस से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक पानीपत(हरियाणा) जनपद के ग्राम अर्जुनपुर निवासी साहब सिंह (30) पुत्र सुखदेव सिंह, उसके चाचा करनैल सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह और गांव निवासी निर्मल सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा रोडवेज बस चालक वीरेश कुमार गुप्ता (43) निवासी धानीपुर थाना गांधी पार्क अलीगढ़, परिचालक राजेंद्र सिंह (46) निवासी जाफराबाद अलीगढ़, यात्री शिव कुमार (30) निवासी अहंकारीपुर थाना गुर्रा जिला मैनपुरी,उनकी पत्नी रीना देवी (29), पुत्री प्रीती (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां पर साहब सिंह,करनैल सिंह और वीरेश गुप्ता को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ट्रक चालक साहब सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार पांच अन्य यात्री भी चुटहिल हुए। दोनों वाहनों के भिड़ जाने से रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटावाया। जिससे दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। इससे हाइवे के दोनों ओर कई किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। थाना इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि  तहरीर मिलने पर रिपोेर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें