फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्वरित आर्थिक विकास योजना में 2.45 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। त्वरित आर्थिक विकास योजना में क्षेत्र के गांवों में 2,45,97,000 रुपये से सड़क और नालियों के काम कराए जाएंगे। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनवाए जाने के कामों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन



एमएलसी ने ग्राम पंचायत सियारामपुर (पुराना नाम हाजीपुर) के मजरा बसहिया में सार्वजनिक शौचालय से किशन के बाग तक 44.64 लाख से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का शिलान्यास किया। इसके अलावा माल-कोथावां रोड से नरेंद्र वाजपेई की मार्केट के सामने से अजमतपुर गांव तक 72.98 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क, औना देवकली संपर्क मार्ग से डालखेड़ा गांव तक 52.74 लाख से इंटरलॉकिंग, नाली, गोटईया में नहर पुलिया से कल्याणेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मनऊ यादव के घर तक 36.06 लाख से इंटरलॉकिंग और नाली, पवाया में भरावन-हड़हा मार्ग से पवाया-भगवंतपुर मार्ग होते हुए दिनेश मिश्रा के घर तक 39.55 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग, नाली के काम का शिलान्यास किया।

कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। काम पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पवाया में पौधरोपण किया। सोनिकपुर स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय, सुनील तिवारी, भूपेंद्र सिंह,डाॅ. अरविंद पाल, दीपक भदौरिया, अभयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें