फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जर्जर, चलने से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनंगपुर-शाहाबाद सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर रोज हजारों लोगों का आवागमन रहता है। इससे हर समय हादसे की आशंका रहती है। शाहाबाद तहसील के लगभग 35 गांवों को जोड़ने वाला 15 किमी मार्ग का निर्माण कई वर्ष पहले तत्कालीन सांसद निधि से कराया गया था।
इसके बाद से अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढे बन गए। मार्ग जर्जर होने से अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ वाहन सवार तो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

गौरव दीक्षित, प्रवीण सिंह, राजीव सिंह, रोहित सिंह, सरोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह और जैनेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक मांगपत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर सड़क पर आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें