फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर के निकट एक वाहन ने ससुराल जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम खद्दीपुर चैनसिंह निवासी शीशराम (28) पुत्र रामचंद्र खेती करता था। उसकी ससुराल पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा में है। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से अपनी ससुराल अकोड़ा जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवायजपुर के निकट एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शीशराम सिर के बल सड़क पर जा गिरा और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शिनाख्त कर ली। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और परिवार में पत्नी वेद कुमारी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें