फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम व्यापारी के घर से बदमाशों ने लूटे नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर पट्टी में बदमाशों ने आम व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये की नकदी बदमाश ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन पीड़ित परिवार ने बंधक बनाकर लूटे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम हरपालपुर पट्टी निवासी चांद मोहम्मद खेती करता है। उसके पिता गफूर आम के कारोबारी हैं। सीजन पर लोगों के बाग की खरीददारी करता है। गफूर की पत्नी अरमानजहां के मुताबिक, बुधवार की रात लगभग दो बजे बदमाश जीने के रास्ते घर में घुस आए और उसे तमंचे के बल पर रजाई में दबा दिया।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर और 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। अरमानजहां के मुताबिक, सोने की दो अंगूठी, चांदी की कमरपेटी, कंगन, टीका, बेहसर, हार, झूमर आदि जेवर लूट ले गए। अरमान ने बताया कि वह अपनी नातिन यासमीन की शादी के लिए रुपये और जेवर जोड़ रही थी।
विज्ञापन

वही सब बदमाश ले गए। अरमान के मुताबिक छह लोग घर में घुसे थे। उधर दूसरी ओर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि चांद मोहम्मद ने चोरी की तहरीर दी है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें