ब्लाक संसाधन केंद्र भरखनी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के
समारोह में सेवानिवृत्त टीचरों को सपा से राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी डा.
अशोक बाजपेई ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीचर
सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।
समारोह
में सेवानिवृत्त टीचर पुष्पा देवी, राम बाबू, राम नरेश, विशेश्वर सिंह, ओम
प्रकाश सिंह, राजकुमार पांडेय, आनंद प्रकाश, राय सिंह, राधेश्याम,
राजेंद्र सिंह, भैयालाल, लाला राम, मुनेश्वर सिंह, अवधेश कुमार, राजेंद्र
प्रसाद दीक्षित को डा. बाजपेई ने सम्मानित किया।
उन्होंने मिड-डे मील के
तहत दी जाने वाली कनवर्जन कास्ट को बढ़ाने के लिए शासन तक उनकी मांग
पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने
कहा कि कुछ को संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष आलोक
मिश्र ने कहा कि टीचरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित
कराया जाएगा।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गिरीश दीक्षित, अश्वनी मिश्र,
रामतीर्थ मिश्र, एमपी सिंह, आशीष दीक्षित, प्रभाशंकर, अरविंद प्रताप, विनोद
सिंह आदि लोग मौजूद थे। इधर, पाली स्थित जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में
आयोजित टीचर सम्मान समारोह में चेयरमैन रिजवान खां व पूर्व जिलाध्यक्ष
पद्मराग सिंह पम्मू यादव ने टीचरों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रामऔतार दीक्षित को ब्लाक भरखनी का दायित्व सौंपा। इस मौके पर
राजेंद्र दीक्षित, रमेेश गुप्ता, राजेश्वर सिंह, सुधीर अवस्थी, अवधेश
मिश्रा, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।