फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश महिलाओं ने की चोरी की कोशिश

Tue, 28 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार क्षेत्र के बावन स्थित मिश्रा मार्केट में नकाबपोश महिलाओं ने सर्राफा दुकान से टाप्स चुरा लिए। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल दिया। चारों महिलाएं गैर जनपद की हैं।
विज्ञापन


मिश्रा मार्केट में शाम करीब 4 बजे चार नकाबपोश महिलाएं गुलशन गुप्ता की सर्राफा दुकान पर पहुंची। उन्होंने सोने के जेवरात देखे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने एक टाप्स चुरा लिया। टाप्स छिपाते हुए लोगों ने उन्हें देख लिया। इसी दौरान दुकानदार ने टाप्स की खोजबीन की तो लोगों ने महिलाओं के पास होने की बात बताई।

इस पर उन्होंने चारों महिलाओं को रोक लिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामलाल यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूछताछ की। तो महिलाओं ने अपने नाम पते भी एक समुदाय के बताते हुए जानकारी से इंकार किया। शक गहराने पर महिला पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


महिला पुलिस ने चौकी ले जाकर जब पूछताछ की तो वह टूट गई और उन्होंने अपना नाम सोमवती पत्नी चेतराम निवासी बरखेरवा, सुनीता पत्नी पंकज कश्यप निवासी पिपरिया, किरन पत्नी सुरेश निवासी रामनगर कालोनी लक्ष्मी धान मिल के पीछे लखीमपुर व गिरिजा पत्नी छंगा कश्यप निवासी कांशीराम कालोनी रामपुर सीतापुर बताया।

पुलिस ने उनके पास से चोरी का टाप्स भी बरामद कर लिया। सर्राफा व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें