फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेडिंग कराने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से ठगे 13.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के बहरा सौदागर पूर्वी निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ 13.80 लाख रुपये की ठगी हो गई। तीन आरोपियों ने ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। फिर वृद्ध ने आरोपियों के 12 खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए। वृद्ध ने साइबर थाने में मंगलवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के धर्मशाला सड़क स्थित बहरा सौदागर पूर्वी निवासी उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बीती 18 फरवरी की सुबह वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। इस दौरान मैसेंजर पर उनकी एक अनजान महिला अनन्या खंडेलवाल से मैसेज के माध्यम से बात होने लगी। उन्होंने उसे व्हाट्सएप नंबर दे दिया। इसके बाद उनकी बात होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उन्हें स्प्रिंट फायर कॉइन कंपनी के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने कंपनी के माध्यम से उनसे ट्रेडिंग में रुपये लगाने की बात कही। आरोपी ने शांतनु नाम के शख्स का नंबर दिया। कहा शांतनु ही उनको ट्रेडिंग कराएंगे। उन्होंने शांतनु से मैसेज के माध्यम से बात की। शांतनु ने उनसे कहा कि वह उन्हें ग्रुप में तीन दिन की ट्रेडिंग कराएंगे। हर दिन का 30 प्रतिशत कमीशन उन्हें देना होगा। बताया गया कि पहले रुपये भेजिए। फिर ट्रेडिंग के तीन दिन बाद लाभ समेत रुपये उनके खाते में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी शांतनु और उसके साथी अरुण के 12 खातों में कई बार में 13,80,680 रुपये भेज दिए। रुपये भेजते ही तीनों आरोपियों ने उनसे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें