फोटो-21- नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ?
- फोटो : HARDOI
प्रदेश ही नहीं पूरे देश में नगर निकायों में ठेका पद्धति पर रोक लगनी चाहिए ताकि सफाई कर्मियों का शोषण रोका जा सके। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि निकायों में ठेका पद्धति लागू है। सरकार उनको पैसा देती है लेकिन जितना भी देती है यह संस्थाएं उनमें काफी कटौती करके इन सफाई कर्मियों को देतीं हैं। इसलिए सरकार का पैसा खर्च हो ही रहा है और सफाई कर्मियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसलिए उनका संघ लगातार मांग कर रहा है कि ठेका पद्धति सभी प्रांतों की सरकारें बिल्कुल खत्म कर दें। उन्होंने इस दौरान जनपद के सफाई कर्मचारियों से वार्ता उनकी समस्याओं को जाना और उसका निस्तारण करवाने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, अशोक कुमार करन सिंह आदि पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।