फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एनएचएआई की टीम रिपोर्ट से तय होगी बीम गिरने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे-731 पर निर्माणाधीन पुल पर बीम गिरने की जिम्मेदारी जांच रिपोर्ट से तय होगी। सैदपुर के पास शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल पर बीम गिरने के मामले की जांच एनएचएआई परियोजना यूनिट बरेली कर रही है। एनएचएआई टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों की लापरवाही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन




लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे-731 पर हरदोई से शाहजहांपुर के मध्य सैदपुर पर शारदा नहर पर एनएचएआई की ओर से चार लेन का पुल बनवाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पहले से बने दो-दो लेन के दो पुलों के ऊपर से चार लेन का पुल बनाने का काम आरसीएल हरदोई प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है। चार लेन का पुल बनाए जाने के लिए पिलर तैयार करा लिए गए हैं, इन पर बीम रखवाने का काम कराया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दो पिलर पर करीब 40 मीटर लंबाई की बीम को मशीनों के माध्यम से रखवाया जा रहा था।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीम को रखे जाने के दौरान दोनों पिलर पर एक-एक मजदूर भी मौजूद था। मशीनों से बीम के रखे जाने के दौरान एक पिलर पर बीम रख ली गई थी जबकि दूसरे पिलर पर रखे जाने के दौरान बीम का संतुलन बिगड़ गया। इससे बीम गिर गई। बीम गिरने से दोनों श्रमिक भी नीचे आ गिरे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे मामले पर एनएचएआई परियोजना यूनिट बरेली के परियोजना अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि एनएचएआई की टीम बीम रखे जाने के दौरान हुई लापरवाही और टीम के सदस्यों की जिम्मेदारी को तय करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराएगी। रिपोर्ट आने पर परीक्षण के बाद लापरवाही पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें