फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन चौकी प्रभारियों समेत 19 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामानंद बने जामा मस्जिद चौकी प्रभारी
विज्ञापन

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 19 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें आठ उपनिरीक्षक और एक निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक हरिनाथ को साइबर थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामानंद मिश्रा को जामा मस्जिद चौकी प्रभारी बनाया गया है। सांडी थाने में तैनात संजीव कुमार शाक्य काे संडीला कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां तैनात रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह को सांडी थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को बेहटा गोकुल थाने, आदित्य वर्मा को हरियावां थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात रजत त्रिपाठी को हरिहरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी का रीडर बनाया गया है। आठ दीवान और दो सिपाहियों की भी तैनाती में फेरबदल हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें