फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि पर सरकारी धन के गबन का आरोप

Fri, 27 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धनराशि हड़पने का आरोप लगा गुरुवार को भाकियू राष्ट्रवादी ने धरना दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने डीएम को पत्र दे जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


कोथावां के जरौआ निवासी लल्लू सिंह ने डीएम को शपथ पत्र देते हुए गांव में विकास कार्यों को आई धनराशि में गबन की शिकायत की। बताया कि प्रधान के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उनके प्रतिनिधि ने वर्ष 07-08 से वर्ष 13-14 के बीच में राज्य वित्त, दशम वित्त एवं 13 वें वित्त आयोग तथा मनरेगा से मिली धनराशि को फर्जी अंगूठा लगवाकर निकाल लिया।

निकाली गई राशि की वर्षवार जांच अधिकारी नामित कर कराई जाए। आरोप है कि आवास प्राप्त लाभार्थी से जबरन पैसा वसूल लिया। ग्राम सचिव से मिलकर किसी अन्य के बीपीएल क्रमांक से दूसरे को आवास दिला दिया। कहा कि कार्रवाई न होने तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें