फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को जारी बेमियादी धरना

Fri, 27 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड टड़ियावां के ग्राम गढ़ी निवासी महिला ने गांव के कुछ लोगों पर महिलाओं के साथ मारपीट व बेइज्जत करने वाले नामजद लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी चंदरि ने बताया कि बीते 25 दिसंबर को गांव के दबंग लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको बचाने आईं पड़ोस की महिला महदेई, बिटोली को भी उक्त लोगों ने पीटा तथा बेइज्जत किया।

बताया कि वह घटना में गंभीर रूप से घायल थी और अस्पताल में भर्ती थी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसके घर वालों ने जब धरना दिया, तब जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई और नामजद लोग उसे धमका रहे हैं। महिला ने बताया कि वह लोग 16 मार्च से धरने पर बैठे हैं, पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें