फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। घरेलू बातों में हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार दोपहर गोठवा गांव में हुई घटना का पता चलने पर परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

गोठवा निवासी पप्पू (30) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके भाई धर्मपाल ने बताया कि पप्पू शराब पीने का आदी था। धर्मपाल के मुताबिक रविवार सुबह पप्पू और उसकी पत्नी शशी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद शशी बच्चों को लेकर मायके अतरौली थाना क्षेत्र के बहुतीखुर्द चली गई।
एक घंटे बाद ही पप्पू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें