फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक्सप्रेसवे के वरिष्ठ अभियंता समेत चार पर मौरंग चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। गंगा एक्सप्रेसवे के कैंप कार्यालय और डंपिंग स्थल से एक ट्रक मौरंग चोरी का मामला सामने आया है। निर्माण कंपनी के मानव संसाधन प्रशासन विभाग के सहायक प्रबंधक ने वरिष्ठ अभियंता समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। जिसकी कार्यदाई संस्था पटेल इंफ्रा स्ट्रक्चर लि. है। कार्यदायी संस्था के सहायक प्रबंधक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुर्गागंज गांव से कंपनी का काम चल रहा है।
कहा है कि 17 नवंबर को उन्हें मालूम हुआ कि एक ट्रक मौरंग लेकर कंपनी के वरिष्ठ अभियंता लवकुश त्रिपाठी, चालक शशि भूषण तिवारी, फ्लीट इंचार्ज अरुण राय और लोडर ऑपरेटर जा रहे हैं। सहायक प्रबंधक ने उन लोगों पर आरोप लगाया है कि मौरंग को चोरी से सांडी में बेच दिया गया। कहा है कि इससे पहले भी इन लोगों ने मौरंग को चोरी से बेचा है। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें