फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चंदीपुरवा निवासी ठेकेदार ने सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर निर्माणाधीन नाला साइड पर आकर हंगामा करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार कपिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी ठेकेदार कपिल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सैय्यापुरवा में नाले का निर्माण करा रहा है। 28 फरवरी को मजदूर नाला निर्माण साइड पर काम कर रहे थे। इसी बीच सपा नेता रामज्ञान गुप्ता वहां आए और वीडियो बनाते हुए श्रमिकों के साथ अभद्रता की।
कपिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह साथी मनीष के साथ वहां पहुंचा और कारण पूछा तो रामज्ञान गुप्ता ने उन दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और बीच बचाव किया।
विज्ञापन

इस पर मारपीट करने वाले धमकी देते हुए चला गया। बताया कि मारपीट की घटना में उसकी सोने की चेन भी टूट गई, जो कि उसके पास ही है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर लगा आरोप
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा है कि मोहल्ला सैय्यापुरवा में नाला का निर्माण मानक विहीन ढंग से कराया जा रहा है। उन्होंने डीएम व ईओ से इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण ही कथित ठेकेदार द्वारा उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाते हुए कोतवाली में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें