फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि कब्जे का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। फर्रुखाबाद जिले के कुंडपुरा मजरा शेखसराय गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर गेहूं की फसल उगाकर अवैध कब्जा करने मामला सामने आया है। फर्रुखाबाद एसडीएम सदर के आदेश पर लेखपाल ने आरोपी के विरुद्ध अरवल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फसल काट रही कंबाइन मशीनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। सीओ के अनुसार गंगा के कटान से उक्त भूमि हरदोई जिले की सीमा में आ गई थी जिसके कारण मामला अरवल थाने में दर्ज किया गया है ।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के कुंडपुरा मजरा शेर सराय गांव में ग्राम समाज की 697.48 हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही बलवीर सिंह ने गेहूं बो दिया था। फसल पककर तैयार हुई तो आरोपी ने तीन कंबाइन मशीनों से गेहूं कटवा लिया। मामले की शिकायत होने पर फर्रुखाबाद सदर के एसडीएम ने हरदोई जिले के सवायजपुर तहसील के एसडीएम स्वाति शुक्ला व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी से संपर्क साधा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अरवल थानाध्यक्ष राजपाल ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर गेहूं की फसल काट रही तीन कंबाइन मशीनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं तीनों चालक कंबाइन मशीन छोड़कर फरार हो गए।
गांव के लेखपाल रविराज रंजन की तहरीर पर आरोपी बलबीर सिंह के विरुद्ध शुक्रवार को सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फसल बोकर काटने व सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जमीन गंगा नदी में कटकर हरदोई के अरवल क्षेत्र में आ गई थी। इसलिए अरवल पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें