फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुंतल मांस बरामद, चार तश्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। पुलिस ने उन्नाव मार्ग पर एक घर में दबिश देकर चार मांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घर के बाहर खड़ी दो पिकअप से एक क्विंटल मांस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ परशुराम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि उन्नाव मार्ग पर एक घर के बाहर दो पिकअप में प्रतिबंधित मांस लादा जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। वहां से चार मांस तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल अजीम निवासी रसूूलपुर कासिमपुर, रेहान निवासी सोरा कोठी संडीला, मोना उर्फ मोहम्मद कासिफ निवासी संडीला, सुफियान निवासी हैदराबाद जनपद उन्नाव बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस, बांका भी बरामद किया है। सीओ ने बताया कि तस्कर पिकअप में मांस लादकर आसपास के शहरों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें