फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। झोलाछाप के गलत इलाज करने से हरियावां थाना क्षेत्र के वीरमखेड़ा निवासी मासूम की मौत हो गई थी। मामले में डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने झोलाछाप के विरुद्ध हरियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वीरमखेड़ा निवासी नोमिता (8) अस्वस्थ थी। परिजन उसे ग्राम मदरावां में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप चंदू के पास ले गए थे। चंदू ने नोमिता को इंजेक्शन लगाया था। इसके कुछ देर बाद इंजेक्शन वाली जगह पर फोड़ा बन गया था और शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में नोमिता की मौत हो गई थी।
मामले को संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। हरियावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि चंदू बिना पंजीकरण के ही गांव में क्लीनिक चला रहा है। इसके बाद अधीक्षक ने चंदू के विरुद्ध हरियावां थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें