फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता की हत्या के आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करके शव लटकाने के आरोप में मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संडीला थाना क्षेत्र के गोसवा डोंगा गांव निवासी अशर्फीलाल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने पुत्री नंदनी (26) की शादी सात मई 2019 को नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी ब्रजेश कुमार के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद से नंदनी के पति, ससुर लालता प्रसाद, सास ऊषा देवी, ननद मंजू और संगीता दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके साथ मारपीट करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक साल पहले ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी।
20 दिन पहले पति-पत्नी के बीच रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। फिर ससुरालवाले नंदनी को विदा करा ले गए थे। चार अक्तूबर को ससुरालीजनों ने उसे मारापीटा। इसकी जानकारी नंदनी ने उन्हें फोन पर दी थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर की सुबह ससुरालीजनों ने नंदनी को मार कर उसे फंदे से लटका दिया था। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें