फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुन्नू खेड़ा निवासी फूलमती ने बताया कि 15 नवंबर को उसके पिता प्रभु शाम को खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। पिता सुबह तक वापस नहीं आए। उसने पड़ोसी को पिता को बुलाने भेजा तो खेत में मड़ैया में उसके पिता का शव पड़ा मिला था। बेटी फूलमती ने गांव के ही नन्हके व भगवानदीन पुत्र सुक्का एवं दिलीप पुत्र भगवादीन पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने उसके पिता से 80 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने 10 हजार रुपये ही वापस किए। रुपये न वापस देने पड़ें, इसलिए आरोपियों ने उसके पिता की हत्या कर दी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि फूलमती की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें