हरदोई। शहर के मोहल्ला रेलवेगंज में रहने वाले किराना दुकान के सेल्समैन ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रेलवेगंज में कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाले विशाल अग्रवाल (40) श्रीकृष्ण अग्रवाल का शव घर में बिजली के केबल से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने बताया कि विशाल के एक बेटा व एक बेटी है। पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा था, वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से परेशान था। संवाद