फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम फाइल धरना-प्रदर्शन में 16 नामजद समेत 70 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बिना अनुमति धरना प्रदर्शन किए जाने पर बेनीगंज पुलिस ने 16 नामजद सहित 70 किसान नेताओं के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। मामला कोविड गाइड लाइन और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अल्लीपुर में किसान यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में छुट्टा मवेशियों को लेकर लेकर पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार को एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। इसी मामले में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन किए जाने पर चुनाव आचार संहिता, कोरोना महामारी के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा, मनीष यादव, सतेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार यादव रामनरेश, अवनीश, सुबोध सिंह, पवन विश्वकर्मा, गौरव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, आशाराम वर्मा, राजू वर्मा, मिंटू सिंह, निरंजन सिंह, पीयूष तिवारी समेत 70 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बेनीगंज पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें