फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर 13 कोटेदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी व दिवाकर सिंह ने शनिवार को तहसील क्षेत्र की 13 राशन की दुकानों की जांच की। दुकानों में अनियमितताएं पाई गई। पूर्ति निरीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने सभी 13 कोटेदारों पर जुर्माना लगा उनकी प्रतिभूति राशि जब्त किए जाने का आदेश दिया है। कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंग फार्मूले के तहत राशन वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से विशेष एहतियात बरतते हुए राशन वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी व दिवाकर सिंह ने क्षेत्र की कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ब्लॉक भरावन के ग्राम लोधौरा, बनी, तेरवा व छावन संडीला के लूमामऊ, भदेहना, नरायनपुर, महमदपुर, तिलोइयां कलां, सिकरोहरी, गदौरा, पहतोइया व बराटी आदि दुकानों पर अनियमिताएं मिलीं।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि किसी दुकान में साइन बोर्ड नहीं था, कहीं टोल फ्री नंबर तो कहीं स्टॉक व रेट बोर्ड नहीं लगा था। बताया कि इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी गई थी। पूर्ति निरीक्षकों की रिपोर्ट पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी 13 दुकानदारों पर जुर्माना लगा उनकी प्रतिभूति राशि जब्त किए जाने का आदेश दिया है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें