फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
वार्ड 21 में खुदी गली की मरम्मत करते मजदूर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। वार्ड-21 अशराफ टोला में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों की मरम्मत का कार्य रविवार को जल निगम ने शुरू करा दिया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने वार्ड परिक्रमा के तहत रविवार के अंक में वार्ड-21 की खोदी गई गलियों की मरम्मत न कराए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसको संज्ञान में लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता खुद मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों को गली की मरम्मत के कार्य में लगा दिया।
नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करता है। रविवार के अंक में वार्ड-21 अशराफ टोला में स्थित एक गली को अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदे जाने और फिर इसकी मरम्मत न कराए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान में लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बाशिंदों से यहां आवागमन में हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। दोपहर होते ही संबंधित गलियों में मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

मरम्मत का कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों ने भी खुशी जताई है। सभासद अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पूरे वार्ड की ओर से ‘अमर उजाला’ का आभार व्यक्त करते हैं। वार्ड की सबसे बड़ी हल हो रही है।

7 जनवरी के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें