मैन ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ी सतेंद्र को सम्मानित करते मुख्य अतिथि रामआसरे राजीव। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चौसार गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चौसार व करनपुर क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। चौसार की टीम ने करनपुर की टीम को तीन विकेट हराकर मैच में जीत दर्ज की।
करनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। करनपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 108 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौसार सुपर मार्केट की टीम ने 11 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की। चौसार की टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामआसरे राजीव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक रामजी तिवारी, बृजेश शुक्ला, राघवेंद्र अग्निहोत्री, अनुराग तिवारी, सुनील अग्निहोत्री व अल्लू तिवारी आदि मौजूद रहे।