फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल किया बाबा को याद

Wed, 15 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा एवं बौद्ध धर्म के पुनरुद्धारक बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का 125वां जन्मदिवस मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वहीं शहर में शोभायात्रा निकाल उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने का भी आह्वान लोगों द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम रमेश मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर एडीएम विजय गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला आदि मौजूद थे।

उधर, कांशीराम कालोनी में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ एक जाति के नेता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता हैं। समाज के विकास में बाबा साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा, गंगा सिंह चौहान, विद्याराम वर्मा आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन


भाजपा नगर कार्यकारिणी द्वारा सिविल लाइन में अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। राजीव भवन में कांग्रेसियों ने अंबेडकर जयंती मनाई। प्रदेश सचिव व प्रभारी शरद मिश्रा, राजीव सिंह, राम बाबू गौतम आदि मौजूद थेे। नगर अध्यक्ष अनोज मिश्र ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ही योगदान नहीं किया, बल्कि सभी वर्गों का सामाजिक उत्थान कैसे हो, समाज में समानता कैसे आए, इस विषय पर भी संघर्ष किया।

इस मौके पर रामचंद्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, अजीत सिंह बब्बन, संदीप अवस्थी, वीरेंद्र बाजपेई, श्रीश्चंद्र बाजपेई, मुनीश तिवारी, देवेश मिश्र आदि मौजूद थे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय की अगुवाई में प्राथमिक पाठशाला कांशीराम कालोनी में जयंती मनाई गई।

प्रगति नगर स्थित सरस्वती बाल गोपाल स्कूल प्रांगण में जयंती मनाने के दौरान प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने बच्चों को संबोधित किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार अन्वेषण संगठन के जिला कार्यालय पर सभा का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह यादव, गोविंद सिंह, मनफूल शाह, बालेंद्र सिंह, जोगिंदर आदि मौजूद थे।

भारतीय विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में भाजपा नेता संजीव मिश्र के नेतृत्व में सभा का आयोजन हुआ, जबकि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के तत्वावधान में जिला पार्टी कार्यालय में जयंती धूूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार ने बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर जितेंद्र बाबू गौतम, शांती स्वरूप, लक्ष्मण प्रसाद, परशुराम वर्मा, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे। डा. अंबेडकर विद्यालय न्यू सिविल लाइन में बच्चों द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित कविताओं का पाठ किया गया। इस मौके पर प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद, आरती सेन, अर्चना आदि मौजूद थे।

बोधिसत्व डा. अंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एलोरा बुद्ध विहार पर जयंती मनाई गई। अशोक सेन द्वारा उपासकों को त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कराया गया। सभा में लक्ष्मण प्रसाद, चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, अजात शत्रु आदि मौजूद थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के बैनर तले अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम हुआ।

इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते स्वरूपानंद स्थविर ने त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कर किया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष अरुणेंद्र गौतम, एबी लाल, प्रेम शंकर गौतम, रामभजन वर्मा, लाल बिहारी, श्रवण गौतम आदि मौजूद थे। पतंजलि योग समिति ने शहीद उद्यान में जयंती मनाई।

इस मौके पर जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, अमित रस्तोगी, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे। मल्लावां स्थित एक गेस्ट हाउस में बाबा साहब की जयंती पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में भाजपा सांसद अंजू बाला ने कहा कि आजादी से पूर्व देश में छुआछूत की जो नीति चल रही थी, उसमें दलितों को स्कूल में प्रवेश करना वर्जित था, पर बाबा साहब ने इसके विरुद्ध दृढ़ संकल्प करके पढ़ाई की और संविधान को लिखने जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया।

इस मौके  पर पूर्व विधायक सतीश वर्मा, सर्वेश चंद्र, राजेंद्र कुमार, महेश प्रसाद, नीलू सिंह आदि मौजूद थे। अभाविप कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला संयोजक अंशुमान मिश्र, अमन कुमार, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। बिलग्राम स्थित बुद्ध अंबेडकर विद्यालय के छात्रों व टीचरों ने शोभा यात्रा निकाल बाबा साहब को याद किया।

इस मौके पर श्याम बिहारी वर्मा, पुत्तीलाल गौतम, रामऔतार कुशवाहा आदि मौजूद थेे। पिहानी में दलित समाज से जुड़े लोगाें ने घरों को सजाकर अबीर-गुलाल खेला। अंबेडकर नगर में हुए समारोह में भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सर्वेश जनसेवा, प्रहलाद वर्मा आदि मौजूद थे।

सांसद ने इस मौके पर पार्क परिसर में एक पीपल का पौधा भी लगाया। उधर, कुंवरपुर बघेल में भाजपाइयों ने अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर परमेश्वदीन वर्मा, आलोक अग्निहोत्री व बब्लू वर्मा आदि मौजूद थे। कुल्लही मजरा मझिया स्थित अंबेडकर मैदान में जयंती समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह, जगदीश, राजकिशोर आदि ने भाग लिया।

माधौैगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य एसपी शाक्य, अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाहक नरेंद्र सिंह, इंजीनियर अवनीश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मुन्नूलाल द्विवेदी, नवल माहेश्वरी, इंद्रपाल वर्मा, महेश माहेश्वरी आदि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

इधर, सम्राट बुद्ध विहार से बाबा साहब के अनुयायियों ने शोभा यात्रा निकाली। शाहाबाद में नगर के मुख्य मार्गों पर बाबा साहब की शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अंबेडकर समिति के अध्यक्ष रतीराम गौतम, प्रेम कृष्ण गुप्ता, शिवराज सिंह, रामशंकर, भगवान शरण, राजकुमार जिंदल आदि मौजूद रहे।

इधर, नया गांव मेें सामूहिक भोज का आयोजन हुुआ। इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश पाठक, रामसनेही मिश्रा, वीरेंद्र अग्निहोत्री, फूलन देवी, क यूम सिंह आदि मौजूद थे। उधर, बावन में बाबा आदि नाथ जानकी सेवा समिति के तत्वावधान में रैली निकाली र्गई, जिसमें रजनेश दीक्षित आदि मौजूद थे।

सांडी स्थित एलोरा बुद्ध विहार में प्रबंधक सुरेंद्र त्यागी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामजी गुप्ता, विनय कुशवाहा, मोतीलाल, कमलाकांत, राजू अग्निहोत्री, संजीव शुक्ला, आमोद त्रिवेदी आदि मौजूद थे। उधर, संडीला तहसील में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर एसडीएम संजीव सिंह समेत कई मौजूद थे, जबकि भाजपा नगर कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मैकूलाल मौर्य, नगर अध्यक्ष जीतेंद्र राठौर, विजय चतुर्वेदी, विशुन दयाल शुक्ला, डा. जीवन सिंह, रवि चौधरी, नरेंद्र सिंह, विजय चौरसिया आदि मौजूद थे।

उधर, बिलग्राम रोड के पास देवरिया तिराहा स्थित बुद्ध अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, डा. स्वरूपानंद, रामभरोसे पथिक, गंगूराम, ओम प्रकाश सुमन, उमेश चंद्रा, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें