जिले में निरीक्षण को अभियोजन डीजी मंगलवार को
अभियोजन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की दुर्दशा देख कर भड़क उठे। उन्होंने
डीएम से मिलकर दफ्तर को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
डीजी
अभियोजन रामनारायण सिंह मंगलवार की सुबह जिले में पहुंचे। उन्होंने अभियोजन
कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की इमारत जर्जर
मिली। जिस पर डीएम से मिलकर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद
उन्होंने एसपी, एसपीओ, पीओ और एपीओ के साथ बैठक की।
उन्होंने केस की पैरवी
गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जिले के टापटेन अपराधियोें के केस की
पैरवी ठीक न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी एपीओ अपनी कोर्ट में लगे
केसों की पैरवी ठीक से करें, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके। इस मौके पर
एसपी उमेश सिंह समेत विभागीय अफसर मौजूद थे।