संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देशी की स्वाधीनता की लड़ाई में शामिल रहे पंडित मन्नालाल वैद्य को 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। लोगों ने संकल्प लिया की बलिदानियों व सेनानियों के सपनों को पूरा किया जाएगा।
पंडित मन्नालाल वैद्य स्मारक सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को रेलवेगंज स्थित अरुणा पार्क में पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्थान अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय बंधु ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का राष्ट्र के लिए जो बलिदान व संघर्ष रहा है वह प्रेरणादायक है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने वैद्य जी को स्मरण करते हुए संस्मरण सुनाए और कहा कि वह देश की आजादी के लिए जेल गए और अंग्रेजों की यातनाएं सहीं। संचालन सचिन सिंह एडवोकेट ने किया। विजय पांडेय, संजय पांडेय, कहा कि पिता स्व. रजनीकांत पांडेय के सिद्धांतों का अनुकरण कर रहे हैं।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में गंगा प्रसाद पांडेय, राजेश्वर प्रसाद पांडेय, मनोज पांडेय, भरत पांडेय, एसपी सिंह, पिंकू मिश्र, नीरज मिश्र, बालाजी गुप्ता, पीके दीक्षित, विनय गौड़, क्षितिज दीक्षित, रविंद्रनाथ अग्निहोत्री, पूर्व प्रधानाचार्य विमलेश सिंह राठौर, विश्वजीत पांडे व सत्यजीत पांडे आदि शामिल रहे।