द्वितीय बैच के जिन शिक्षामित्रों को सहायक टीचर पद
पर तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र नहीं प्राप्त हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र
नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाए।
राजकीय इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार
को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा शिक्षामित्रों को सहायक टीचर बनाया जाना उत्तर
प्रदेश के इतिहास में अनूठा उदाहरण है।
इसी क्रम में उनके द्वारा द्वितीय
बैच के शिक्षामित्र से बने सहायक टीचरों को एक माह के वेतन भुगतान के लिए
16 जून को चेक वितरण कार्यक्रम लगाना उनकी श्रेष्ठ विचार धारा का उदाहरण
है, जिसके लिए संघ बधाई देता है।
जिला महामंत्री रामप्रताप सिंह ने मांग
की कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए शिक्षामित्रों को उक्त कार्य से
पृथक किया जाए और द्वितीय बैच के शिक्षामित्र से बने सहायक टीचरों के
शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने को डिस्पैच तैयार करने का कार्य
शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
इस मौके पर जिला आडीटर राम सिंह, सुनील कुमार,
कल्याण सिंह, राघवेंद्र शर्मा, रामलड़ैते राजपूत, अनुज तिवारी और राजीव
सिंह आदि मौजूद थे।