हरदोई। उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम में चयन के लिए विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीकरण मंगलवार से हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर खिलाड़ी रणजी ट्राफी व अन्य ग्रुपों में खेल सकेंगे।
हरदोई डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-25 वर्ष और रणजी ट्राफी के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट (http://www.upca.tv) पर खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में 31 दिसंबर से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा। खिलाडी निर्धारित पंजीकरण शुल्क, चालान प्रति और ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान अपलोड किए गए अभिलेखों की मूल प्रति व फोटो कॉपी सहित हरदोई डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय पर जमा कर सत्यापित करा लें।