फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड क्रेसेंट सोसाइटी ने गरीबों को बांटे कंबल

Wed, 31 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया रेड क्रेसेंट सोसाइटी ने दो दर्जन गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर सर्दी से ठिठुरते गरीबों के लबों से दुआएं निकल उठीं।
विज्ञापन


मंगलवार को सोसाइटी के जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी के साथ नगर अध्यक्ष शुऐब अंसारी, प्रमोद कुमार, मोहम्मद फैज व उत्तम आदि ने नगर के कोटकलां, नागर, लोहानी व भाटनटोला आदि में ठंड से ठिठुरते गरीबों को कंबल दिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि सोसाइटी समाज के गरीब तबके के लिए कार्य कर रही है। शीघ्र ही पिहानी में एक शिविर लगाकर गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जाएगा। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी की ओर से गरीब कन्याओं के इस विवाह समारोह में जरूरत का सामान व खाने आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें