मंगलवार की सुबह जहां कोहरे और धुंध से काफी ठंडी रही
तो दोपहर को निकले सूरज से सर्दी से राहत रही, पर सूर्यदेव के ओझल होते ही
शाम पूरी तरह से ठंड के आगोश में समां गई। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में
ठंड बढ़ने के साथ गलन महसूस की गई। जिसके चलते लोग देर शाम को अलाव ताप कर
ठंड से मुकाबला करते नजर आए।
आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 एवं
न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि मौसम के तेवर अब और तीखे
होने लगे हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। आज दिन
में कुछ समय के लिए हल्की धूप से सर्दी से कुछ राहत रही। सूर्यदेव के ओझल
होने के बाद वातावरण में जहां सर्दी बढ़ने लगी, वहीं सर्द हवाओं के चलने से
तापमान में गिरावट आ गई।
इससे लोगों को परेशानी र्हुई और लोग घरों में
दुबकने को मजबूर हो गए। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 तथा न्यूनतम 4.0
डिग्री सेल्सियस रहा। चली सर्द हवाओं से गत दिन की अपेक्षा शाम के समय
ठंड बढ़ गई, ऐसे में अब तापमान में और गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शाम के समय बढ़ी ठंड से लोग इधर उधर अलाव तलाशते नजर आए। उधर, ठंड में
कोहरे और धुंध से ट्रेनों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा, जिससे
ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो लेट हो रही और यात्रियों को स्टेशन पर
ट्रेनों का इंतजार करने के साथ ही गंतव्य तक पहुंचने को सामान्य दिनों की
अपेक्षा इस समय ज्यादा वक्त देना पड़ रहा है।