फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता सहित तीन से होगी रिकवरी

Sat, 16 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक नेता सहित तीन अध्यापकों से रिकवरी होगी। इन अध्यापकों ने परिषदीय स्कूलों में हुए निर्माण कार्य में गड़बड़ी की है। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए ने बीईओ को कार्रवाई करने को एक सप्ताह का वक्त दिया है। इससे शिक्षा विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन


जिले में स्कूल भवनों के निर्माण में बड़े पैमाने पर घालमेल होने की शिकायतें मिल रही हैं। एक के बाद एक आ रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जांच कराई। इस दौरान जो मामले सही पाए गए हैं, उसमें जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम की ओर से बीएसए को दिए गए आदेश में शिक्षक नेता भी फंस गए हैं।

शिक्षक नेता योगेश त्यागी पर करीब 4.14 लाख रुपये के घालमेल का आरोप है, जबकि  सुनीता देवी पर 2.71 लाख व प्राथमिक विद्यालय शीतल गंज के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पर 2 लाख रुपये के गड़बडी का आरोप है। जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने तीनों अध्यापकों से वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने इसके लिए बीईओ को एक सप्ताह का समय दिया है। कहा है कि तीनों से रिकवरी धनराशि वसूल कर सप्ताहभर में आख्या दे। रिकवरी के मामले में शिक्षक नेता के फंसने से शिक्षा विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें