फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार के मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हृास बरौली में रविवार सुबह पड़ोसी के घर की कच्ची दीवार ढहने से पास खेल रहे तीन सगे भाई-बहन मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

हृास बरौली निवासी रामबालक किसान है। उसके पड़ोस में ही जयराम रहता है। रविवार सुबह रामबालक के पुत्र रोहित (11), मोहित (5) और पुत्री पायल (8) जयराम के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जयराम की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में रोहित, मोहित व पायल दब गए। तीनों बच्चों के दबने की जानकारी से अफरा-तफरी मच गई। जयराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों बच्चों को निकाला गया।
रामबालक भी मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन ही तीनों बच्चों को बेनीगंज के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर कुछ कर पाते, इससे पहले ही पायल की सांसें थम गईं। रोहित और मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन पायल का शव लेकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि राजस्व विभाग को भी हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें