फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
हरदोई में ग्रामीणों द्वारा मिनी सचिवालय में बंद किए गए छुट्टा मवेशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अन्ना मवेशियों के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने पर संडीला विकास खंड के गांव महगवां के लोगों ने व्यवस्था पर रोष जताया। नाराज लोगों ने मवेशियों को हांककर गांव के मिनी सचिवालय में बंद कर दिया। अतरौली थाना पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाकर मवेशियों को बहुती गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला विकास खंड के गांव महगवां में पशु आश्रय स्थल नहीं है। यहां खेतों में गेहूं की फसल बोई जा चुकी है। गांव में बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी आसपास के गांवों से भी आ जाते हैं।
ये मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार सुबह महगवां के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को हांककर गांव स्थित मिनी सचिवालय में बंद कर दिया और इसकी जानकारी अतरौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की किसी गोशाला में मवेशियों को भेजने की बात कही। दोपहर ढाई बजे महिगवां से तीन किलोमीटर दूर स्थित बहुती गोशाला में मवेशियों को भेजे जाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव में गोशाला बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें